राघोपुर: सिमराही सब्जी मंडी में पानी भरने से सड़ांध, लोग परेशान, दुकानदार बीमार
राघोपुर के सिमराही सब्जी मंडी चारों तरफ पानी से घिरी हुई है, सड़ांध से लोग परेशान हैं। छोटे-छोटे दुकानदार बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन सुविधाओं का नामोनिशान नहीं,हर महीने ₹2 लाख राजस्व वसूली के बावजूद ना शौचालय, ना पीने का पानी, ना चापाकल, आखिर ये पैसा जा कहाँ रहा है? जिम्मेदार कौन?