हरसूद: डोल ग्यारस पर अनेक स्थानों पर हुए भंडारे, प्रसादी पाने के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार
Harsud, Khandwa | Sep 22, 2026 डोल ग्यारस पर्व पर मंगलवार को नया हरसूद में अनेक स्थानों पर भंडारे आहूत किए गए। जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारा प्रसादी पाने के लिए सभी भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू हुआ भंडारों का दौरा देर रात तक भी जारी रहा।