शामली: पाबंदियों के बावजूद शामली में रात के समय धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, वीडियो वायरल कर NGT व DM से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Sep 30, 2025 शामली जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्र में रात के समय बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध मिट्टी खनन का खेल जारी है। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए मशीनों से शामली में हो रहे अवैध मिट्टी खनन की शिकायत एनजीटी व डीएम शामली से की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतों पर कैराना में विभिन्न स्थानों छापेमारी हुई थी।