बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर तीन पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण हुआ
रविवार 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई जिनमें तीन पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण किया गया। सभी परिवार राजी खुशी से परिवार परामर्श केंद्र से रवाना हुए एवं एक साथ बिना किसी भी विवाद के रहने को कहा। उन्होंने कहा कि वह अब नई जीवन की शुरुआत पर सहयोग से करेंगे।