बाड़ी: कंचनपुर में सर्पदंश से 15 वर्षीय किशोर की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती
Bari, Dholpur | Jul 12, 2026 बाड़ी। कंचनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आईं। वेनपुरा गांव निवासी 15 वर्षीय देवा पुत्र रामकेश कोली मोबाइल चार्ज करने पड़ोसी के घर गया था, तभी पैर में सांप ने डस लिया। पहले परिजन उसे मंदिर ले गए, बाद में बयाना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।