मालथोन: महाकाली दरबार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
Malthon, Sagar | Oct 13, 2026 मालथौन नगर परिषद के अटल मार्केट स्थित मां महाकाली पंडाल में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा प्राचीन किला परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग, हनुमान मंदिर और बस स्टैंड चौराहे से होते हुए कथा पंडाल पहुंची, जहां विधि-विधान से घट स्थापना की गई।कलश यात्रा में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं।