बीकापुर: बबुरा गांव में रसोई की सफाई कर रही विवाहिता की जहरीले सर्प के काटने हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रखौना के बबुरा गांव की है, जहां दोपहर में गांव निवासिनी विवाहिता रेखा रसोई की साफ सफाई कर रही थी, इसी बीच चूल्हे में बैठे विषैले सर्प ने रेखा को काट लिया, परिजन रेखा को CHC कूरेभार ले गए, जहां से जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाते समय रास्ते में रेखा की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव PM के लिए भेज दिया ।