रावतभाटा: श्रीपुरा बारूद फैक्ट्री के पास खेत पर 5 लोगों ने फंदे में फंसाकर नीलगाय का कुल्हाड़ी से किया शिकार, एक आरोपी पकड़ाया
श्रीपुरा बारूद फैक्ट्री के पास खेत पर कुछ आरोपियों ने नीलगाय का शिकार किया। जहां पांचों आरोपी नीलगाय के मांस का बंटवारा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे वन विभाग के उड़न दस्ते को देख चार आरोपी फरार हो गए जबकि एक आरोपी को टीम ने पकड़ लिया। मौके पर मृत नीलगाय के क्षत-विक्षत अंगों को कब्जे में लेकर वन विभाग ने पोस्टमार्टम करवाया।