रावतभाटा: केवट महाकुंभ सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर विमोचन का रावतभाटा में हुआ शुभारंभ ,, समाजजनों का मिला सहयोग
कालीमाता मंदिर पर एकत्रित होकर कहार ,भोई , कश्यप, केवट, मल्लाह, मछुआ समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर कहार ने सर्वप्रथम समाज के आराध्य देव भगवान कालूबाबा निषादराज महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।19 फरवरी को बूंदी जिले के सिलोर गांव में अनाथ युवक युवतियों का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन व केवट महाकुंभ आयोजित होगा