रावतभाटा: श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ का 13 वे दिन भी रहा धरना प्रदर्शन जारी
यह धरना प्रदर्शन रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के बप्पारावल चौराहे पर चल रहा है। 16 फरवरी शुक्रवार को चारभुजा झालरबावड़ी रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी का लाभार्थी संवाद कार्यक्रम हुआ । जिसमें विधायक डॉ धाकड़ ने कहा जो भी ठेकेदार श्रमिकों का शोषण कर अवैध वसूली करता है उसे ब्लैक लिस्टेड कर जेल की सलाखों में डाला जाएगा ।