रावतभाटा: ग्राम सेवा सहकारी समिति भैसरोडगढ़ द्बारा निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का हुआ आयोजन , 150 मरीजों का हुआ चेकअप
सुधा मेडिकल कॉलेज एण्ड हाॅस्पिटल जगपुरा कोटा द्बारा ग्राम सेवा सहकारी समिति भैसरोडगढ़ में मेडिकल जांच शिविर में 150 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 35 मरीजों को आपरेशन के लिए कोटा रेफर किया गया। इस दौरान भैंसरोडगढ़ से ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष प्रदीप पंचोली, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह गौड़, घनश्याम सोनी, अश्विनी पंचोली का रहा सहयोग।