रावतभाटा: रावतभाटा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रावतभाटा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान में युवक ने परिवार की गैरमौजूदगी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें, परिवारजन युवक को उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अभिषेक पुत्र राजेश ने फंदा लगाकर जान दी है। वहीं, पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है