कोलायत: कोलायत के पूर्व प्रधान उम्मेदसिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, 36 कौम को साथ लेकर की समाजसेवा
कोलायत पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले दाता उम्मेदसिंह खिंदासर की 21वीं पुण्यतिथि पर कोलायत स्थित राजपूत धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दाता उम्मेदसिंह को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।