डिंडौरी: उमरिया गांव में भाजी तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला, घायल, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
डिंडौरी जिले के उमरिया गांव में महिला पेड़ पर चढ़कर भाजी तोड़ने का काम कर रही थी उसी दौरान पेड़ से फिसल कर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे पेड़ पर चढ़कर भाजी तोड़ने का काम कर रही थी उसी दौरान फिसल कर गिर गई ।