प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये
जिले के 2371 मेधावी विद्यार्थियों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के लगभग 1 लाख 21 हजार मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय करने के लिए लगभग 304 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस योजना के तहत भिण्ड जिले के कुल 2371 विद्यार्थियों को लाभ मिला है।
भिण्ड जिले के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. विद्यालय क्रमांक-01 में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा देखा एवं सुना गया।
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 25-25 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है, जिसका उपयोग विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार लैपटॉप खरीदने के लिए कर सकेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#Laptop4Students_MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind