रायबरेली मे मानसिक विछिप्त को मंदिर मे पीटे जाने के बाद अब ऐसा ही मामला जिला अस्पताल मे सामने आया है। यहां जिला पुरुष अस्पताल मे तैनात आया पिंकी ने मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए मानसिक विछिप्त को लातों से मारा है। इतना ही नहीं, आया लात चलाने के दौरान गालियां भी दे रही है। आया पिंकी की इस हरकत को किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इस मामले मे सीएमएस डॉक्टर पुष्पेंद्र को जब फ़ोन किया गया तो उन्होंने नहीं उठाया। अस्पताल स्टाफ का दबी ज़बान यह कहना है कि आया पिंकी सीएमएस डॉक्टर पुष्पेंद्र की करीबी है।