प्रतापगढ़: अरनोद में पहली झमाझम बारिश ने नगर पालिका की पोल खोली, जाम नालियों से सड़कों पर भरा गंदा पानी
अरनोद में लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से राहत तो मिली, लेकिन पहली ही बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोलकर रख दी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के दौरान नगर के कई इलाकों में नालियां