भीलवाड़ा: ‘विश्व कला दिवस’ पर चल रही 5 दिवसीय राज्य कला प्रदर्शनी का हुआ समापन
भीलवाड़ा। स्थानीय आकृति कला संस्थान, रमा कत्थक संस्थान व जवाहर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में ’विश्व कला दिवस’ पर चल रही 5 दिवसीय राज्य कला प्रदर्शनी का समापन मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल, वरिष्ठ मूर्तिकार गोवर्धन सिंह पंवार, वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती मंजू मिश्रा, संस्कृति प्रेमी डॉ. मनीष रंजन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।