राजपुर: धनसोई पुलिस ने मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले में 1 व्यक्ति को कुया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Jun 5, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वतचक गांव से पुलिस ने पुराने मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सुवेन्द्र शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सुवेन्द्र शुक्ला के विरुद्ध पूर्व से मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।