मोहनलालगंज: थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 नफर वारण्टी अभियुक्त अरविन्द प्रजापति को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी एक्ट में वांछित चले रहे वारंटी अभियुक्त अरविन्द प्रजापति पुत्र स्व० प्रेमचन्द निवासी ग्राम उतरावां थाना निगोहाँ जनपद लखनऊ उम्र क़रीब 45 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर वारंट के बारे में अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।