मोहनलालगंज: गोसाईगंज में किसानों ने हाईवे पर किया ट्रैक्टर मार्च, किसानों ने ट्रैक्टर शृंखला बनाकर जताया विरोध
पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मोहनलालगंज के गोसाईगंज में हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और किसानों ने ट्रैक्टर शृंखला बनाकर विरोध जताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी, स्वामीनाथन की रिपोर्ट, किसानों से किए गए सरकार के वादे सहित कई माँगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा एक के बाद एक आंदोलन कर रहा है।