मोहनलालगंज: मोहनलालगंज स्टेशन का PM Modi ने अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इसी क्रम में मोहनलालगंज स्टेशन वर्तमान में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया जा रहा है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया।