मोहनलालगंज: गौरा मोड़ स्थित दुकानदार ने ग्राहक को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मोहनलालगंज के गौरा मोड़ पर एक मोबाइल शॉप पर मोबाइल दुकानदार ने एक ग्राहक की पिटाई कर दी। ग्राहक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वहीं पीड़ित ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया की पीड़ित ने शिकायत की है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।