मोहनलालगंज: गोसाईगंज CHC पर आशाबाहुओं का तमाम मांगों को लेकर जारी रहा धरना-प्रदर्शन
राज्य कर्मचारी का दर्जा सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहू कल्याण समिति द्वारा मोहनलालगंज के सीएचसी गोसाईगंज पर कलमबंद हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान आशाबाहुओं ने कहा की हम आशा एवं आशा संगिनी को को राज्य कर्मचारी का दर्जा एवं सारे प्रोत्साहन राशि को हटाकर एक निश्चित वेतन व मानदेय दिए जाए। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम महिलाएं रोड पर उतरेंगे।