सिंगरौली: संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल घुरीताल बैढ़न में पुलिस का विशेष जागरुकता अभियान आयोजित
पुलिस मुख्यालय की मंशानुसार विशेष जागरूकता अभियान स्वयंसिद्धा का जिले भर में लगातार आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को संस्कार वैली इन्टरनेशनल स्कूल में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा आयोजित किया गया। विद्यालय में उपस्थित लगभग 110 से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।