सिंगरौली: भूसामोड में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही आई सामने, स्कूली बच्चों को पीसी के बूम पर बिठाकर कराया नाला पार, वीडियो वायरल
मोरवा स्थित भूसामोड पर बड़े अधिकारियों की अनदेखी में कराए जा रहे इस कार्य में भारी लापरवाही बरती गई। बताया जाता है कि तिरुपति बिल्डकॉन कंपनी के सुपरवाइजर सुनील शुक्ला के कहने पर पीसी चालक द्वारा बच्चों को पीसी की बूम पर खड़ाकर मार्ग पार कराया गया। जिसका एक वीडियो आप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।