सिंगरौली: ज़िला प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील, बैढ़न के LIG कॉलोनी में लगाई झाड़ू
सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने शुक्रवार को अपने सिंगरौली दौरे के दूसरे दिन स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां उन्होंने बैढ़न के एलआईजी कॉलोनी में पहुंचकर झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति गंभीर और संवेदनशील होने की जरूरत है।