भगवानपुर: लखनपुर शक्तिपीठ मंदिर में दुर्गा पूजा मेले की तैयारी तेज, एसडीएम ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर स्थित शक्तिपीठ वाली मैया मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा मेले के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तेघड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने की।