पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, इस बार 400 के पार
मंगलवार को भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को लेकर अपना बयान दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की जनता के मन में कोई संदेह नहीं है, और इस बार 400 से ज्यादा सीट लाने का भी दावा रविशंकर प्रसाद ने किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 के 40 सीट एनडीए ही जीतेगी।