कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन से लापता बुजुर्ग उदामा रेखा में मिला, पब्लिक ऐप पर खबर चलाने से हुआ असर
मंगलवार की रात 9 बजे कटिहार रेलवे स्टेशन से लापता हुए मो आसिम उदामा रेखा में मिले। पब्लिक एप पर लापता बुजुर्ग का खबर चलने के बाद ग्रामीणों ने रिपोर्टर से संपर्क किया। इसके बाद रिपोर्टर के द्वारा उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। बुजुर्ग के मिलने के बाद परिजन उदामा रेखा पहुंचे। जहां बुजुर्ग को देखकर उनके परिजनों की आंखें भर आई।