कटिहार: रामपारा मोहल्ले में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पिता ने बताया- उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी
मंगलवार की दोपहर 2 बजे 16 वर्षीय किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। किशोरी ने आत्महत्या की थी। मृतिका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रोगी थी और घटना के समय घर पर कोई नहीं था। जब वे लोग घर पहुंचे तो उनकी पुत्री का रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाई गई।