कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे बुजुर्ग हुए लापता, परिवार परेशान
मंगलवार की दोपहर 1 असम से आया एक परिवार एक बुजुर्ग के लापता होने को लेकर रेल थाना और नगर थाना में आवेदन दिया है। मामले के बारे में मो आजाद ने बताया कि 25 अप्रैल को असम से छपरा जाने के लिए उनके पिता मो आशिम और उनकी मां अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़े थे। 26 अप्रैल को उनके पिता कटिहार रेलवे स्टेशन पर कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरे और वापस ट्रेन में नहीं चढ़े।