रविवार रात आठ बजे करीबन आगामी होली व रमजान आदि त्यौहारों को लेकर सुभाष तिराहा संग अन्य बाजारों में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद संग कई थानों की पुलिस फोर्स ने पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा मिलजुलकर त्यौहारों को मनायें, किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया आदि पर न करें। अफवाहों से दूर रहें।