शिकोहाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र ठारपूठा चौराहा पर इंडिया जीत की खुशी में पटाखा चलाते समय किशोर झुलस गया
थाना रामगढ़ क्षेत्र ठारपूठा निवासी देव इंडिया के मैच जीतने की खुशी में रविवार रात साढ़े दस बजे मरीब ठारपूठा चौराहे पर अन्य किशोरों संग पटाखे चला रहा था तभी अचानक पटाखा फट गया, जिससे वह झुलस गया, आनन फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। घटना को लेकर परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी।