सीतापुर: सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, वारदात का आरोप है
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात का आरोप गांव के ही 16 वर्षीय किशोर पर लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्ची के परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के मुताबिक, बच्ची बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गई थी।