गाज़ियाबाद: राजनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने ₹950000 की लूट को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के राजनगर इलाके में दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यक्ति से लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मयंक राजपूत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।