🚨 अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन में भीषण आग! लुधियाना-अंबाला के बीच मची अफरा-तफरी, जान बचाकर खेतों में भागे यात्री
आज 6 नवंबर 2026 को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन सुबह 9:30 बजे अमृतसर से रवाना हुई थी। दोपहर 12:57 बजे लुधियाना और अंबाला के बीच सराय बंजारा स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं भीषण आग में बदल गया।
आग की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री ट्रेन से उतरकर आसपास के खेतों की ओर भागने लगे।
🙏 **ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे और सभी यात्री सुरक्षित रहें।**
फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा और घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
📢 घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — **जन स्वराज टाइम्स बिहार**
#TrainFire #Amritsar #NewJalpaiguri #RailwayAccident #BreakingNews #IndianRailways #TrainAccident #PunjabNews #BiharNews #JanSwarajTimesBihar