सोमवती अमावस्या: शिप्रा तट और महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब 🌊🕉️
अधिकमास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामघाट, दत्त अखाड़ा और सोमकुंड पर अलसुबह से ही स्नान और दान-पुण्य का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए तर्पण किया और बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिला प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।
#SomvatiAmavasya #ShipraRiver #UjjainNews #MahakalDarshan #MPNews