लोहरदगा: सरहुल पर्व पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्ट
झारखंड के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक सरहुल पर्व 1 अप्रैल को पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व प्रकृति की आराधना और नई फसल के स्वागत का प्रतीक है। सोमवार शाम 5:00 बजे एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि लोहरदगा में हर साल की तरह इस बार भी भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह आदिवासी समुदाय का प्रमुख पर्व है।