लोहरदगा: लोहरदगा में ईद का चांद दिखा, आतिशबाजी के साथ मनाई गई खुशियां, कल अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज
रविवार शाम जैसे ही माह-ए-शव्वाल का चांद नजर आया,जिसके बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल रविवार शाम 7:00 बजे देखा गया। जगह-जगह बच्चों द्वारा आतिशबाजी फटाका आदि फोड़ते हुए देखे गए इसके साथ ही पवित्र रमजान का महीना विदाई ले चुका है और सोमवार को मुसलमानों का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर पूरे हर्षोल्लास के साथ पेशरार सहित पूरे जिले में मनाया जाएगा!