पाटन: पाटन नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर युवाओं ने एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग की
पाटन नगर के युवाओं ने मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे जबलपुर में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा और पाटन नगर में बढ़ रही लगातार चोरी की घटनाओं को रोकने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटन इलाके में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही है और पुलिस अभी तक इन्हें ट्रेस नहीं कर पाई है साथ ही उन्होंने एक आंदोलन की चेतावनी भी दी है।