“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 66 आवेदन प्रस्तुत किए।
जिला पदाधिकारी ने आवेदनों की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार की कार्यप्रणाली से अधिकाधिक नागरिकों को अवगत कराने के उद्देश्य से इसका जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
IPRD Bihar
#begusarai
9 views | Begusarai, Bihar | Sep 18, 2026