माननीय पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति सह बेगूसराय न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायमूर्ति श्री अजीत कुमार ने आज से अपने तीन दिवसीय निरीक्षण दौरे की शुरुआत की।
बेगूसराय पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण, प्रस्तावित फव्वारा एवं लेडी जस्टिस की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन तथा नवनिर्मित सुरक्षा कक्ष एवं वॉशरूम का उद्घाटन किया। इसके बाद विभिन्न न्यायालयों, कार्यालयों एवं अभिलेखागार का निरीक्षण कर न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेलवे कोर्ट, बरौनी एवं तेघड़ा अनुमंडलीय न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया तथा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली।
IPRD Bihar
#begusarai
4 views | Begusarai, Bihar | Sep 18, 2026