बिजनौर: बढ़ापुर के नवमी मोहल्ला में 100 गज जमीन को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 11, 2024 बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवमी में 100 गज जमीन को लेकर पड़ोसी दबंगों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में पत्नी कुसुम व उसके पति अमर सिंह को स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है