बिजनौर: नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर क़स्बा साहनपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार अंधेड व्यक्ति घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 11, 2024 बिजनौर जनपद में नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर कस्बा सहानपुर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पानीपत गोहाना मंडी निवासी धर्मवीर अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में अधेड को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।