बिजनौर: बिजनौर नुमाइस ग्राउंड चौराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा की जाएगी स्थापित
Bijnor, Bijnor | Aug 10, 2024 बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रा सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा नुमाइस ग्राउंड चौराहे पर जल्द स्थापित की जाएगी।