बिजनौर: गांव बुरहानुद्दीनपुर में स्थित मदरसे में अवैध रूप से संचालित कक्षाएं व छात्रावास को एसडीएम की टीम ने किया सील
Bijnor, Bijnor | Aug 10, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव बुरहानुद्दीनपुर में स्थित मदरसे में अवैध रूप से चल रही कक्षाएं व मदरसे में स्थित छात्रावास को एसडीएम की टीम ने सील कर दिया है। बता दे कि गत दिनों मदरसे के संचालक के पुत्र द्वारा एक छात्रावास में रह रही नाबालिक के साथ गलत कार्य व छेड़छाड़ की गई थी। जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।