बिजनौर: बिजनौर के एक मदरसे में बच्चों के साथ हुए गलत कार्य के बाद पीड़िता से मिलने पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 11, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव बुरहानुद्दीनपुर में स्थित एक मदरसा संचालक के पुत्र द्वारा मदरसे के छात्रावास में रह रही एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व गलत कार्य किया गया था। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अपनी मर्जी से बयान दिलवाने चाहती है और हमें बच्ची से मिलने नहीं दिया जा रहा है।