बरबीघा: बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला आया सामने, पुलिस ने किया केस दर्ज
बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव को पुलिस को देने से इंकार करते रहे। एसपी ने फोन से बात की, तब जाकर मामला शांत हुआ।