ब्यावरा: ब्यावरा के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात
ब्यावरा के कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को शाम 7:00 बजे करीब भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ब्यावरा क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल दांगी, नेता प्रतिपक्ष ज्ञानू विजयवर्गीय सहित अन्य उपस्थित रहे।